सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब लेकिन मज़ेदार पहेली लोगों का ध्यान खींच रही है। सवाल बहुत आसान लगता है, लेकिन जब आप ऑप्शन पढ़ते हैं तो सोच में पड़ जाते हैं।
इस पहेली को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं, और जवाब देने से पहले ज़रा रुक कर सोचने को मजबूर हो गए हैं।

क्या है सवाल?
सवाल कुछ यूं है –
“प्यास लगे तो पी लो, भूख लगे तो खा लो, ठंड लगे तो जला लो – बताओ वो क्या चीज़ है?”
ऑप्शन दिए गए हैं:
- पानी
- बर्फ
- नारियल
- लकड़ी
अब ज़रा सोचिए… पानी को पिया जा सकता है, लेकिन जलाया नहीं जा सकता। बर्फ खाई और पी तो जा सकती है, लेकिन क्या जलाई जा सकती है? नारियल भी खाया जा सकता है, लेकिन हर ऑप्शन हर स्थिति में फिट नहीं बैठता।
ये भी पढ़े : Hulk Hogan’s Net Worth: कितनी सम्पति के मालिक थे WWE के सुपर स्टार हलक होगंस
सही जवाब क्या है?
इस वायरल पहेली का सही जवाब है – लकड़ी।
क्यों?
- प्यास लगे तो पी लो: लकड़ी को जलाने पर चाय या गर्म पानी बनाकर पिया जा सकता है।
- भूख लगे तो खा लो: लकड़ी पर खाना पकाया जा सकता है, जिससे भूख मिटाई जा सकती है।
- ठंड लगे तो जला लो: लकड़ी को जलाकर आग से ठंड दूर की जा सकती है।
मतलब लकड़ी सीधी तरह इन तीनों कामों में खुद तो नहीं आती, लेकिन इसकी मदद से तीनों जरूरतें पूरी हो सकती हैं।
क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
ये सवाल सिर्फ बच्चों का दिमाग नहीं दौड़ाता, बल्कि बड़े भी इसके ऑप्शन्स में उलझ जाते हैं। यही वजह है कि यह पहेली सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। कई लोग इसे ट्रिक क्वेश्चन मानते हैं, वहीं कुछ इसे सामान्य ज्ञान से जोड़ते हैं।