संजय कपूर की संपत्ति पर उठे सवाल: क्या करिश्मा को मिलेगा हिस्सा?

दिवंगत अरबपति संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार के भीतर वसीयत और संपत्ति को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। जहां एक तरफ उनकी मां रानी कपूर ने संजय की मौत को “असामान्य” बताया और SEBI को पत्र लिखकर AGM रोकने की मांग की, वहीं दूसरी तरफ कंपनी सोना कॉमस्टार में बड़ा बदलाव हुआ है। संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को अब कंपनी का गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त कर दिया गया है।

सरकारी नौकरी ग्रुप से जुड़े Join Now

आपको बता दे की जिस कंपनी के संजय कपूर मालिक थे उसकी कुल सम्पति 29 हजार करोड़ रुपये है, और जाहिर सी बात है करिश्मा कपूर भी इस सम्पति में अपना हिस्सा चाहती है।

Sanjay Kapoor Property Dispute
Sanjay Kapoor Property Dispute

सोना कॉमस्टार कंपनी क्या करती है?

कई लोगों के मन में सवाल है कि यह कंपनी करती क्या है? सोना कॉमस्टार एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है जो इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के लिए स्पेयर पार्ट्स बनाती है। टेस्ला, जगुआर और लैंड रोवर जैसी दिग्गज कंपनियों को यह सप्लाई करती है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 2.9 लाख करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़े : करीना कपूर कर सकती है बेटे तैमूर को पति सैफ़ से दूर, हो जाएगे फिर सैफ़ बेटे की शक्ल भी देखने के मोहताज ये है वजह

संजय कपूर की विरासत का क्या होगा?

संजय कपूर की संपत्ति का अनुमान ₹10,300 करोड़ के आसपास है। मुंबई, दुबई और लंदन में लग्जरी बंगले, महंगी गाड़ियां और कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी — इन सबके मालिकाना हक को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं।
संजय की वसीयत स्पष्ट नहीं है, लेकिन कानून के जानकार मानते हैं कि अगर वसीयत नहीं है तो संपत्ति मां रानी कपूर, पत्नी प्रिया और बच्चों के बीच बंटेगी।

क्या करिश्मा कपूर को मिलेगा हिस्सा?

संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई अटकलें लग रही हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि तलाक के समय उन्हें 70 करोड़ रुपये दिए गए थे, और बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड भी खरीदे गए थे।
इसके अलावा, करिश्मा को हर महीने ₹10 लाख का भत्ता भी तय किया गया था। ऐसे में उनके पास पहले से ही तय आर्थिक समझौता है, और वर्तमान संपत्ति में हिस्सेदारी की संभावना नहीं के बराबर है।

इसलिए यहाँ सपष्ट है की संजय कपूर की सम्पति करिश्मा कपूर को नहीं मिल सकती है क्योकि कानून के हिसाब से वो इसकी हक़दार नहीं बनती है।

मैं दीपक चौहान हूँ, और मुझे लिखना बेहद पसंद है—खासतौर पर ऐसी बातें जो लोगों के रोज़मर्रा के काम आएं। चाहे टेक्नोलॉजी हो, ऑटो की दुनिया, मनोरंजन या फिर आसान ज़िंदगी जीने के टिप्स—मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि हर लेख दिल से और सच्ची बातों के साथ आप तक पहुँचे। मेरा मानना है कि अगर एक लेख पढ़कर किसी को थोड़ी भी मदद मिले, तो लिखना सफल हो गया।

Leave a Comment