Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते में ही सोना ₹1420 महंगा हो गया है। 3 अगस्त तक 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,01,420 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है, वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹92,901 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है।
ये बढ़ोतरी बताती है कि मार्केट में सोने की डिमांड बढ़ रही है और निवेशक अब एक बार फिर से गोल्ड की तरफ रुख कर रहे हैं।

क्या है तेजी की वजह?
इस बढ़ोतरी के पीछे कुछ बड़े कारण माने जा रहे हैं:
- इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में उछाल
- फेस्टिव और वेडिंग सीज़न की शुरुआत
- डॉलर की कमजोरी और महंगाई से बचने का रास्ता
- निवेशकों का भरोसा सोने पर लौटना
लोग अब ज्यादा से ज्यादा सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे इसके दाम और चढ़ते जा रहे हैं।
ये भी पढ़े : सपना चौधरी का ‘बालूशाही’ सॉन्ग मचा रहा यूट्यूब पर तहलका, हरियाणवी बीट्स पर जमकर थिरक रहे फैंस
जानिए 10 बड़े शहरों में कितना है रेट
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के रेट थोड़े-बहुत ऊपर नीचे रहते हैं। लेकिन औसतन अब हर शहर में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच चुकी हैं।
शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | 1,01,420 | 92,901 |
मुंबई | 1,01,400 | 92,900 |
कोलकाता | 1,01,400 | 92,900 |
चेन्नई | 1,01,390 | 92,850 |
लखनऊ | 1,01,410 | 92,880 |
जयपुर | 1,01,420 | 92,901 |
भोपाल | 1,01,400 | 92,890 |
हैदराबाद | 1,01,390 | 92,860 |
चंडीगढ़ | 1,01,415 | 92,895 |
अहमदाबाद | 1,01,410 | 92,885 |
(रेट्स में थोड़ी बहुत फेरबदल शहरों के हिसाब से हो सकती है)
क्या अभी खरीदें सोना?
अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो ये समय थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाने का है। कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं, और अगर आगे भी यही ट्रेंड रहा तो जल्द ही सोना और महंगा हो सकता है।
वहीं जिन लोगों के घर में शादी-ब्याह है या ज्वेलरी खरीदनी है, उनके लिए अभी का वक्त सही माना जा सकता है, वरना आने वाले दिनों में और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।