आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग के अनुसार कई राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कुछ को धन लाभ के योग हैं, तो कुछ को करियर और स्वास्थ्य में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रह सकता है। संतान की नौकरी को लेकर चिंता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। किसी जरूरतमंद की मदद का अवसर मिले तो पीछे न हटें। धन संबंधित अटका काम पूरा हो सकता है। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है।
वृषभ राशि (Taurus)
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घूमने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सरकारी योजना में निवेश का विचार अच्छा रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। बिजनेस में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
उन्नति की ओर बढ़ने का दिन है। लेन-देन में सतर्कता रखें। धन उधार देने से पहले सोचें। ससुराल पक्ष से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है। पिता से कानूनी सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराना मित्र मुलाकात के लिए आ सकता है। बिजनेस में बड़ा निर्णय लेने का समय है। पार्टनरशिप से पहले विचार करें। संतान के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को मिलकर सुलझाएं।
सिंह राशि (Leo)
रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। यात्रा का योग बन रहा है।
कन्या राशि (Virgo)
ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लेकिन उसे सही दिशा में लगाना जरूरी है। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। कुछ नया करने की कोशिश करें।
तुला राशि (Libra)
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चिंता रहेगी। किसी पर अधिक निर्भर न रहें। धन से जुड़ी सावधानी जरूरी है। कई काम एक साथ आने से तनाव बढ़ सकता है। शारीरिक परेशानी से डॉक्टर की सलाह लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। शौक और मौज के सामानों पर अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में नए मेहमान का आगमन संभव है। निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोचें।
धनु राशि (Sagittarius)
इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी है। पिता से मतभेद की संभावना है। संतान से बातचीत से रिश्ते बेहतर होंगे। अविवाहित लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
दिन सामान्य रहेगा। नई शुरुआत फायदेमंद रहेगी। कर्ज चुकाने की कोशिश सफल हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक किसी बात से नाराजगी संभव है।
कुंभ राशि (Aquarius)
मौज-मस्ती और खुशियों से भरा दिन रहेगा। दीर्घकालिक योजनाओं में गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे। प्रमोशन का योग बन रहा है।
मीन राशि (Pisces)
ऊर्जा बनी रहेगी। काम समय पर पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से नाराजगी हो सकती है। निराशाजनक सूचना मिल सकती है। लेन-देन में लापरवाही से बचें।